4 दिन बाद खत्म हुआ आयकर विभाग का सर्च अभियान

70 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ, ढाई करोड़ की नगदी, 90 kg चांदी, 6 kg सोना भी बरामद

 | 
IT Raid

उदयपुर 8 अक्टूबर 2023। आयकर विभाग के छापे में बड़ा अपडेट आमने आया है। चार दिन बाद खत्म हुआ आयकर विभाग का सर्च अभियान। इस अभियान के तहत 70 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ। यही नहीं इस अभियान में ढाई करोड़ की नगदी भी बरामद की गई । वहीँ 90 किलो चांदी, 6 किलो सोना भी बरामद किया गया । हालाँकि तीन बैंक लॉकर की जांच अभी और होना बाकी है।

उल्लेखनीय है की उदयपुर शहर में 5 अक्टूबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार अलसुबह भू-कारोबारी और फाइनेंस प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसायियों के निवास पर छापेमार कार्रवाई शुरू की थी। 

अलसुबह शहर के सेक्टर-14 और सेक्टर-11 स्थित भू-कारोबारियों के निवास पर इनकम टैक्स की 6 से 7 गाड़ियां पहुंची जहां टीम द्वारा व्यवसायियों के कारोबार और आय से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए। जिसमें आय से अधिक सम्पत्ति के बारे में जांच की गई।  

विभाग की टीम दस्तावेज जुटाने में लगी रही। साथ ही भू-कारोबारी और फाइनेंस प्रॉपर्टी व्यवसायियों से इस संंबंध में पूछताछ भी की गई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News