जादूगर आँचल ने आँखों पर पट्टी बांधकर चलाया ट्रेक्टर

बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता हेतु किया प्रदर्शन
 | 
jadugar aanchal

उदयपुर 22 जून 2022 । मेरी शिक्षा मेरा अधिकार और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता हेतु जादूगर आंचल ने आंखों पर पट्टी बांध उदयपुर की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाकर लोगो को आश्चर्य चकित कर दिया। 
 
जादूगर आंचल ने आज बुधवार को आंखों पर पट्टी बांध उदयपुर की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए बालिका शिक्षा को लेकर रैली निकाली। इस दौरान कई बालिकाएं भी ट्रैक्टर के पीछे स्केटिंग करते हुए दिखाई दी।  

दरअसल प्रेरणा सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे मेरी शिक्षा मेरा अधिकार के तहत इस रैली का आयोजन किया गया। रैली में कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ता सहित मनोनीत पार्षद भी उपस्थित रहे। 

jadugar aanchal

उपस्थित गणमान्य ने जादूगर आंचल के आंखों पर पट्टी बांधकर ट्रैक्टर की सीट पर बिठाया जिसके बाद जादूगर आंचल ने ट्रैक्टर चलाते हुए बालिका शिक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली । जादूगर आंचल को आंखों पर पट्टी बांध ट्रैक्टर चलाते हुई देख हर कोई चकित रह गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News