जेपी हॉस्पिटल विवाद पर जैन समाज का प्रदर्शन
निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग, दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Udaipur Times News,JP Hospital Udaipur ,Doctors Assualted, उदयपुर 29 जून 2026 - जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर आज जैन समाज के लोग सड़कों पर उतरे।
उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए जम कर नारेबाजी की। समाज के लोगो ने एसपी को ज्ञापन सौप पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। समाज के लोगो ने मामले में पुलिस पर चिकित्सको के दबाव में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से सवीना और भूपालपुरा थाने में रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नही की। समाज के जो लोग हॉस्पिटल में मदद के लिए पहुंचे पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बना कर गिफ्तार कर लिया। Crime News Udiapur
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने दो दिन में मामले की निष्पक्ष जांच नही की तो आने वाले समय मे समाज उग्र आंदोलन करेगा। Udiapur News
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #BreakingNews #HospitalCase #PoliceInvestigation #JainCommunity #Protest #Doctors #LawAndOrder #LatestNews
