जैन संत की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरा जैन समाज

जैन समाज के व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद रखने का निर्णय लिया

 | 
jain samaj

उदयपुर 20 जुलाई 2023 । कर्नाटक में हुई जैन संत की हत्या के बाद पूरे देश में जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। उदयपुर में भी आज जैन संतों की सुरक्षा के लिए बड़ी तादाद में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतरे। 

jain samaj

आज आधे दिन जैन समाज के व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद रखने का निर्णय लिया और हाथों में तख्तियां लिए जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। 

jain samaj

हजारों की तादाद में जैन समाज के लोग मौन जुलूस निकालते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंचे, जहां एक जनसभा का भी आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाएं भी मौजूद रही। जैन समाज के लोगों ने जैन संतो को उचित सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News