दुर्घटना में जैन संत हुए घायल

दुर्घटना में जैन संत हुए घायल 

यह हादसा गिंगला ओड़वाड़िया मार्ग पर शुक्रवार दोपहर घटित हुआ 

 
accident
घायल संतो को ठेले में पहुँचाया सलूम्बर 
 

उदयपुर 6 जनवरी 2022 । शहर में राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य सुनीलसागर गुरूराज ससंघ का करावली से उदयपुर की ओर विहार चल रहा है। इसी दौरान करावली से विहार कर ओड़वाडिया प्रस्थान कर रहे संतों के ससंघ को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी।  

यह हादसा गिंगला ओड़वाड़िया मार्ग पर शुक्रवार दोपहर घटित हुआ। मार्ग पर चल रहे संतो को एक अनियंत्रित कार की टक्कर मार दी।  इस हादसे में जैन समाज के दो संत घायल हो गए। वहीं हादसे में करीब 3 से ज्यादा संत और श्रावक बाल-बाल बच गए । 

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल एक संत की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिस पर संतो को को ठेले पर सलूंबर अस्पताल पहुंचाया। 

हादसे की सूचना मिलते ही गिंगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन हादसा घटित होने  के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  कार की तलाशी लेने पर कार में शराब की खाली बोतले मिली। परन्तु जानकारी ने सामने आया की स्थानीय लोगो ने सड़क पर पड़ी बोतलों को कार में रख दी थी।  मामले में पुलिस कार के चालक के बारे में जानकारी और मामले के अनुसन्धान में जुट गयी है।  

वही दूसरी और  हादसे को लेकर जैन समाज के लोग और श्रावक श्राविकाओं ने संतो की सकुशलता के लिए ईश्वर से कामना करते हुए नजर आए क्यूंकि संत ससंघ द्वारा ओड़वाडिया जैन मंदिर पहुंचने के बाद जावद के लिए विहार करने वाले थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal