जयपुर नगर निकाय चुनाव: संवेदनशील व क्रिटिकल बूथ पर विशेष निगरानी के निर्देश

 | 
Jaipur News

 

Udaipur Times: Jaipur Municipal Election 2026: जयपुर जिले मे आगामी नगर निकाय चुनावों मे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना मे चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता व स्वतंत्रता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिस्पिल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी वार्डो के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारीयों एवं संबंधित पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक हुई। Jaipur Municipal Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जयपुर जिले की 1 नगर निगम, 2 नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकायों के कुल 690 वार्डों के चुनावों को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता व स्वतंत्रता के साथ संपन्न कराना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। Jaipur Municipal Election 2026

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को चुनावों के लिए लोकसूचना जारी होगी। 31 अगस्त 2026 संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी के यहां नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। मतदान दो चरणों में होगा- प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026, बुधवार को नगर पालिकाओं एवं नगर परिषद में व दूसरा चरण 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव हेतु प्रातः 7 बजे से सांयः 6 बजे तक मतदान होगा। Jaipur Municipal Election 2026

उन्होंने सभी रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारीयों व उनके समकक्ष पुलिस अधिकारीयों को उनके बूथों का मौका देखने एवं सभी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं। Jaipur Municipal Election 2026

उन्होंने सभी संवेदनशील एवं क्रिटीकल मतदान केंद्रों की पहचान कर माकूल कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के र्निदेश भी दिए हैं। उन्होंने चुनाव को पूर्ण निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किए हैं। Jaipur Municipal Election 2026

चुनाव के दौरान मादक पदार्थों, अवैध हथियारों के परिवहन को रोकने हेतु क्षेत्रीय परिवहन, पुलिस व आबकारी अधिकारियों को संयुक्त रूप से चैकपोस्ट लगाकर वाहनों को नियमित रूप से चैक करने के निर्देश भी प्रदान किए हैं। Jaipur Municipal Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी नें अनुज्ञापत्र धारियों के शस्त्र थानों में शीघ्र जमा कराने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को साप्ताहिक कानून एवं व्यवस्था रिर्पोट नियमित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

इस दौरान पुलिस अधिक्षक ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News