RPS जितेंद्र आंचलिया की जमानत याचिका हुई ख़ारिज

एन.आर.आई से रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किये गए थे आंचलिया

 | 

उदयपुर 22 फरवरी 2023 । एन.आर.आई से रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार आर.पी.एस ऑफिसर जितेंद्र आंचलिया की जमानत याचिका कोर्ट द्वारा ख़ारिज कर दी गई। चार में से दो आरोपी रोशन लाल और मनोज श्रीमाली की याचिका भी कल मंगलवार को ख़ारिज कर दी गई थी। 

गौरतलब है की रिश्वत मांगने के मामले में  निलंबित RPS जितेंद्र आंचलिया को जयपुर एसीबी की टीम द्वारा तीन अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था और 27 फरवरी तक उन्हें अन्य आरोपियों सहित न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। 

आरपीएस जितेंद्र आंचलिया पहले से ही एक मामले में निलंबित चल रहे है। 

साथी ही उन्हें इस रिश्वत मामले को लेकर वॉयस सेम्पल देने के लिए हामी भरने के बाद मंगलवार को कोर्ट में लाया गया था जिसकी तारीख कोर्ट द्वारा 28 फरवरी तय की गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News