‘फर्नीचर एक्सप्रेस’ से जोधपुर के निर्यातकों को मिल रहा है बडा फायदा

 | 
Furniture Express ICD Jodhpur

 

 

Udaipur Times, Furniture Express, Jodhpur News: RAJSICO (Rajasthan Small Industries Corporation Limited) ने मैसर्स दून लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से जोधपुर से मुंद्रा बंदरगाह तक समर्पित फर्नीचर एक्सप्रेसरेल सेवा ने अल्प अवधि में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब तक 36 रेलगाड़ियों के माध्यम से 2,100 से अधिक TEU कंटेनरों का परिवहन किया जा चुका है। बढ़ती मांग को देखते हुए वर्तमान में प्रत्येक सप्ताह 2 से 3 रेल रेक का संचालन किया जा रहा है। Furniture Express

इस सेवा का उद्देश्य राजस्थान के फर्नीचर एवं अन्य निर्यातकों को विश्वसनीय, प्रतिस्पर्धी तथा नियमित कंटेनर परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स सुविधा उपलब्ध कराना है। RAJSICO ICD Jodhpur

जोधपुर में खाली कंटेनरों की उपलब्धता से निर्यातकों को लाभ

फर्नीचर एक्सप्रेसका एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक लाभ जोधपुर में खाली कंटेनरों की उपलब्धता है। MSC, OOCL,तथा अन्य प्रमुख शिपिंग कंपनियों के कंटेनर RAJSICO ICD जोधपुर पर उपलब्ध होने से स्थानीय निर्यातकों की खाली कंटेनरों की व्यवस्था के लिए अन्य शहरों अथवा दूरस्थ स्थानों पर निर्भरता कम हुई है। इससे जोधपुर के निर्यातकों को कंटेनरों की कमी के कारण होने वाली देरी तथा अतिरिक्त व्यवस्था संबंधी खर्चों को कम करने में सहायता मिल रही है। समय पर खाली कंटेनर उपलब्ध होने से निर्यातक अपने माल की कंटेनर में पैकिंग एवं निर्यात भेजने की योजना पहले से अधिक बेहतर तरीके से तैयार कर पा रहे हैं। Furniture Express

एक ही स्थान पर संपूर्ण निर्यात लॉजिस्टिक्स सुविधा

RAJSICO ICD जोधपुर पर खाली कंटेनरों की उपलब्धता तथा वहां से नियमित रेल सेवा के माध्यम से भरे हुए कंटेनरों को मुंद्रा बंदरगाह भेजे जाने से निर्यातकों को एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध हो रहा है। इस व्यवस्था से खाली कंटेनर समय पर उपलब्ध हो रहे हैं। सड़क परिवहन पर निर्भरता तथा संबंधित परिवहन लागत में कमी आ रही है। नियमित रेल सेवा के कारण निर्यात भेजने की योजना बनाना अधिक सुगम हो गया है। 40 HC कंटेनरों के लिए प्रतिस्पर्धी दरों का लाभ मिल रहा है। RAJSICO

यह सेवा हापाग-लॉयड, जे. एम. बक्शी समूह, MSC एवं OOCL सहित प्रमुख शिपिंग साझेदारों के साथ संचालित की जा रही है। इससे जोधपुर के निर्यातकों को विभिन्न शिपिंग विकल्पों के साथ कार्य करने में सुविधा मिल रही है तथा कंटेनरों की उपलब्धता के विकल्प भी व्यापक हुए हैं। RAJSICO ICD Jodhpur

यह पहल विशेष रूप से जोधपुर के फर्नीचर, हस्तशिल्प, ग्वार गम एवं अन्य निर्यात उद्योगों को अधिक सुगम, विश्वसनीय एवं प्रतिस्पर्धी निर्यात लॉजिस्टिक्स सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। Furniture Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News