जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग हब, 30 प्लॉटस के लिए 31 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

 | 
Jodhpur Pali Marwar Industrial Area

 

Udaipur Times, JPMIA, Rajasthan News: राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत ढांचा विकसित करने की दिशा में जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया (JPMIA) में प्लॉटस के अलॉटमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। RIDCO

निवेशकों के लिए पहले चरण में 30 भूखण्ड प्रत्यक्ष आवंटन हेतु उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें 28 इंडस्ट्रियल प्लॉटस तथा 2 मोटल/रेस्टोरेंट प्लॉट शामिल हैं। इंडस्ट्रियल प्लॉटस में 23 प्लॉटस टेक्सटाइल जोन तथा बाकी 5 प्लॉटस जनरल जोन के लिये उपलब्ध हैं। Jodhpur-Pali-Marwar Industrial Area

राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RIDCO) द्वारा इन प्लॉटस  के अलॉटमेंट के लिए EMD जमा करने की प्रक्रिया दिनांक 28 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक निवेशक  31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। Textile Manufacturing Hub

आवंटन के समय कुल राशि की 25% राशि जमा करनी होगी। शेष 75% राशि के भुगतान के लिए 11 त्रैमासिक किस्तों का विकल्प उपलब्ध है। भूखण्डों, पंजीकरण तथा आवंटन से संबंधित विस्तृत जानकारी RIDCO की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि JPMIA को DMIC राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तहत विकसित किया जा रहा है। परियोजना का प्रथम चरण लगभग 1578 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। यह क्षेत्र जोधपुर और पाली के बीच स्थित है। परियोजना मारवाड़ जंक्शन स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लगभग 60 किलोमीटर, जोधपुर रेलवे स्टेशन और जोधपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है। Textile Manufacturing Hub

JPMIA में लगभग 10,000 करोड़ रूपये के निवेश की संभावना है तथा इससे करीब 2 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। परियोजना में टेक्सटाइल एवं अपैरल, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटोमोबाइल, हैंडीक्राफ्ट तथा बिल्डिंग मैटेरियल जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने की योजना है। Jodhpur-Pali-Marwar Industrial Area

JPMIA  के विकास से जोधपुर-पाली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा प्रमुख सड़क मार्ग, रेल और हवाई संपर्क से जुड़ाव के कारण यह क्षेत्र विनिर्माण इकाइयों, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार कर सकता है। परियोजना के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। Jodhpur-Pali-Marwar Industrial Area

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News