हमारे बीच नहीं रहे पत्रकार भरत मिश्रा, मानसिक परेशानी के चलते उठाया खौफनाक कदम

सोशल मीडिया पर जीवन लीला समाप्त करने की लिखी बात

 | 
bharat mishra

उदयपुर 11 अगस्त 2023। शहर के गोवर्धन विलास इलाके में बने एक मकान में कल शाम उदयपुर के युवा पत्रकार भरत मिश्रा ने अपने बंदूक से  सिर में गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली । इससे पहले भरत मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी। 

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफ एस एल की टीम को मौके पर बुला मौके से अहम सबूत एकत्रित किए जिसके बाद शव को घटना स्थल से उठा एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। 

bharat mishra

भरत मिश्रा घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही पत्रकारों को लगी तो पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। जानकारी मिलने के बाद कई वरिष्ठ पत्रकार मौके पर पहुंचे । मृतक भरत मिश्रा के परिवार की सदस्यों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर शुक्रवार पुलिस द्वारा मृतक भरत मिश्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

इधर, मृतक के भाई ने भरत मिश्रा की महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गोवर्धन विलास थाना पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News