बागेश्वर धाम के प. धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कलाल समाज ने जताया आक्रोश

समाज के लोगो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मामला दर्ज करने की मांग की

 | 
kalak samaj on pt dhirendra shastri

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कलाल समाज के लिए दिए गए बयान के बाद समाज में काफी आक्रोश है। अब समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। 

कलाल समाज के पदाधिकारियों के पदाधिकारियों ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से उनके आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे पूरे समाज में काफी आक्रोश है। 

समाज के लोगों ने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं तो समाज उन्हें माफ करेगा और जब तक माफी नहीं मांगते तब तक समाज में आक्रोश जारी रहेगा। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करवाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहां की शास्त्री माफी नहीं मानते हैं तो समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News