Udaipur Times, Kanda Express: प्याज की खेप लेकर पहली बार कांदा एक्सप्रेस के जरिए त्रिपुरा के अगरतला के लिए प्याज भेजा जा रहा है। लगभग 440 मीट्रिक टन प्याज से भरी यह खेप 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है।
उपभोक्ता मामलों का विभाग त्योहारी मौसम से पहले प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और किफायती दाम सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मूल्य स्थिरीकरण कोष (Price Stabilization Fund) के तहत बफर प्याज के वितरण का विस्तार कर रहा है।
त्रिपुरा में प्याज के वितरण को मजबूत करने के लिए कांदा एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाएगी
इस पहल से त्रिपुरा के आठ जिलों में से सात जिलों- धलाई, दक्षिण त्रिपुरा, खोवाई, उनाकोटी, पश्चिम त्रिपुरा, गोमती और सेपाहिजाला में बाजार पहुंच बढ़ने की उम्मीद है।
अब तक कांदा एक्सप्रेस की दो रेक (जिनमें क्रमशः 840 मीट्रिक टन और 452 मीट्रिक टन प्याज भरा गया था) और 44 ट्रकों (जिनमें कुल 1,513.46 मीट्रिक टन प्याज था) के माध्यम से पूर्वोत्तर में बफर प्याज की आपूर्ति की जा चुकी है। असम, त्रिपुरा और नागालैंड के प्रमुख स्थानों जिनमें कामरूप, गुवाहाटी, गोमती, दीमापुर, सेपाहिजाला, कोहिमा, निउलैंड और चुमौकेदिमा तक प्याज का वितरण हो चुका है।