कन्हैयालाल हत्याकांड: न्याय की राह अब भी लंबी

परिवार ने स्पेशल कोर्ट और रोजाना सुनवाई की मांग दोहराई, 166 में से अब तक केवल 30–35 गवाहों के बयान दर्ज

 | 
The family of slain tailor Kanhaiya Lal Sahu does not appreciate that his name and the murder be dragged into politics, Rajasthan Assembly Election 2023 BJP, Narendra Modi

 

Udaipur Times News, JusticeForKanhaiyaLal,उदयपुर 27 जून 2026 - टेलर कन्हैयालाल साहू हत्याकांड को आज चार वर्ष पूरे हो गए, लेकिन पीड़ित परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है। न्यायिक प्रक्रिया की धीमी रफ्तार से परिवार का न्याय व्यवस्था पर भरोसा डगमगाने लगा है। परिवार का कहना है कि चार साल बीत जाने के बावजूद मामले की सुनवाई अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ी है।

परिवार के अनुसार इस मामले में कुल 166 गवाह हैं, लेकिन अब तक केवल 30 से 35 गवाहों के ही बयान दर्ज हो पाए हैं। वहीं मामले में गिरफ्तार नौ आरोपियों में से दो आरोपी फरहाद और जावेद को जमानत मिल चुकी है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। Udaipur News

पीड़ित परिवार की मांग है कि इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) का गठन किया जाए और रोजाना (डे-टू-डे) सुनवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। परिवार ने कहा कि जब तक कन्हैयालाल को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी अस्थियों का विसर्जन भी नहीं किया जाएगा।

कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने कहा कि पिछले चार वर्षों से वे लगातार स्पेशल कोर्ट के गठन और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि न्याय मिलने में हो रही देरी से उनका न्याय व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता जा रहा है। Kanhaiya Lal Sahu Murder 

यश साहू ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समय-समय पर इस मामले को उठाते रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने और स्पेशल कोर्ट गठित करने की मांग की है। Justice For Kanhaiya Lal

परिवार ने सरकार से सवाल किया कि जब राज्य और केंद्र, दोनों स्तर पर सरकारें मौजूद हैं, तो अब तक इस मामले के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन और फास्ट ट्रैक सुनवाई क्यों शुरू नहीं की गई। परिवार का कहना है कि आखिर कब तक आरोपी कानूनी प्रक्रिया का लाभ उठाते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा रहेगा।

#KanhaiyaLal #Justice #Udaipur #Rajasthan #CrimeNews #IndiaNews #FastTrackTrial #BreakingNews #LegalNews #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News