कन्हैयालाल हत्याकांड: अब हर 4 दिन में होगी सुनवाई
परिवार को डेढ़ साल में न्याय की उम्मीद
Udaipur Times News , Kanhaiya Lal Tailor Murder Case उदयपुर 22 अक्टूबर 2026 - बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड में अब सुनवाई की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जगी है।
एनआईए ने 8 अक्टूबर 2026 से मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट गठित की है। इसके बाद अब औसतन हर चार दिन में सुनवाई हो रही है। इससे कन्हैयालाल के परिवार को आगामी डेढ़ साल में न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है। Speedy Trail of Case
पिछले 16 अक्टूबर को कन्हैयालाल के बेटे यश साहू की भी कोर्ट में पेशी हुई थी। यश ने बताया कि परिवार शुरू से ही इस मामले में फास्ट ट्रैक या स्पेशल कोर्ट गठित करने की मांग कर रहा था। अब स्पेशल कोर्ट बनने से सभी 166 गवाहों की गवाही समय पर होने की उम्मीद है। अब तक केवल 30 गवाहों के बयान दर्ज हो पाए थे। Udaipur Murder Case
जून 2022 से 7 अक्टूबर 2026 तक इस मामले की सुनवाई एनआईए की ओर से सीबीआई कोर्ट में कराई जा रही थी। उस दौरान सीबीआई कोर्ट को स्पेशल चार्ज देकर मामले की सुनवाई होती थी। पहले औसतन हर 20 दिन में सुनवाई होती थी, लेकिन अब हर चार दिन में नियमित सुनवाई होने से मामले के जल्द निपटारे की उम्मीद बढ़ी है। Udaipur News
कन्हैयालाल के बेटे यश साहू ने कहा कि न्याय मिलने में देरी के कारण परिवार भारी मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि 28 जून 2022 को उनके पिता की हत्या करने वाले आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला था। इसके बावजूद मामले में सुनवाई में लंबा समय लग रहा है।
यश ने कहा कि जब मामले में सबूत सामने हैं, तो न्याय मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय में देरी से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने उदयपुर में हाल ही में हुए आरव और देवराज हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि समय पर न्याय मिलना बेहद जरूरी है।
अब स्पेशल कोर्ट के गठन के बाद परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।