देवराज सिंह पलाड़ा की मौत पर गरजी करणी सेना, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
उदयपुर में प्रेस वार्ता कर पुलिसकर्मियों के निलंबन, ₹1 करोड़ मुआवजा और परिजन को सरकारी नौकरी की मांग; सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
Udaipur Times News, UGC Protest, Protest against UGC, RajputKarniSena ,उदयपुर 5 अगस्त 2026 - जयपुर में UGC (University Grants Commission) रोल-बैक और सवर्ण समाज की मांगों को लेकर हुए श्री राजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान देवराज सिंह पलाड़ा की तबीयत बिगड़ने और इलाज के बाद मौत से भारी बवाल मच गया है। देव राज की मौत के बाद अब इस मामले ने और भी गंभीर मोड़ ले लिया है। इसको लेकर श्री राजपूत करणी सेना और अन्य सभी सामाजिक संगठनो में रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में श्री राजपूत करणी सेना उदयपुर द्वारा बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और इस मामले में सख्त कार्यवाही क मांग की है। RajputKarniSena
संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ परमवीर सिंह दुलावत ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे राजस्थान सरकार का फेलियर बताया।
उन्होंने कहा की स्वर्ण समाज अनाथ हो चूका है , जिन लोगों को चुनकर अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए विधान सभा , लोक सभा में जीता कर के भेजा है ताकि वो हमारे बच्चो की बात वहां रख सके लेकिन आज सभी स्वर्ण समाज के नेता जो किसी भी राजनैतिक पार्टी के हों सभी चुप है और सारा समाज शर्म महसूस कर रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा की आने वाले चुनाव में हम इसका परिणाम दिखाएंगे , क्यों की हम वो है जो 'कहते नहीं कर के दिखते हैं'. DevarajSinghPalada
घटना का विविरण
संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ परमवीर सिंह दुलावत ने कहा की 11 जुलाई 2026 को UGC के विरुद्ध जो की एक कला कानून है श्री राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बीकानेर के करनी माता मंदिर से एक पैदल जान जागरण यात्रा शुरू हुई ताकि सभी को इस काळा कानून को रद्द करने को लेकर जागरूक किया जा सके। ये यात्रा 23 दिनों तक चली और इस दौरान लग भाग सभी जिलों पर इसको लेकर हेड कुवाटर पर इसके खिलाफ ज्ञापन भी दिए गए। लेकिन इन 23 दिनों के भीतर राजस्थान सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने न तो कोई वार्ता की न ही कोई प्रतिक्रिया दी।
23 दिनों के बाद जब ये यात्रा जयपुर पहुंची और प्रशासनिक स्वीकृति लेकर जब ये यात्रा निर्धारित स्थान से हज़ारों की संख्या में केवल मात्रा आधा किलोमीटर की दुरी तय करती है जिसमे बड़ी संख्या में महिलाऐं भी शामिल थी के ऊपर अचानक से वाटर केनन चलती है और कथित रूप से लाठियां चलाती है। लेकिन क्यों ऐसा हुआ क्या महिपाल सिंह मकराना और स्वर्ण समाज द्वारा जो यात्रा निकली गई वो आप को रास नहीं आई ? SavarnaCommunity
उन्होंने कहा की एक तरफ जो लोग जंतर मंतर पर हिंसक प्रदर्शन करते है , उनकी मांगों को लेकर आपकी साकार रातों रात मीटिंग करके निर्णेय लेती है और एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेती , लेकिन जो स्वर्ण समाज 62 % वोटिंग पावर रखता है उनकी कोई सुनवाई नहीं है , जिस से समाज में नाराजगी है , और उन्होंने सर्कार को चेतावनी देते हुए कहा की ऐसा करके वो अपना ही नुक्सान कर रही है। UGCProtest
उन्होंने कहा की सभी स्वर्ण समाज के सगठनो ने ये निर्णेय लिया है की यदि आने वाले 7 दिनों के अंदर वाटर केनन और लाठियां चलने वाले उन पुलिस कर्मियों जिनकी वजह से UGC के खिआफ़ आयोजित यात्रा में शामिल प्रदर्शन कारी जो घायल हुए और श्री राजपूत करणी सेना के देवराज सिंह पलाड़ा की मोत के जिम्मेदार पुलिस कर्मियों ससपेंड किया जाए , मृतक देवराज सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा और उनसे परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और अगर 7 दिनों के अंदर ऐसा नहीं कियसा जाता है तो आने वाले समय में स्वर्ण समाज की तरफ से ऐसा दृश्य सामने आएगा की सरकार समेत नहीं पाएगी।
#KarniSena #DevarajSinghPalada #JaipurProtest #UGCProtest #RajasthanNews #UdaipurNews #RajputKarniSena #BreakingNews #RajasthanPolitics #IndiaNews #PoliceAction #SavarnaCommunity #UdaipurTimes #JaipurNews #LatestNews
