बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा 'भारत रत्न'

2 बार रह चुके थे बिहार के CM

 | 
karpoori thakur

24 जनवरी 2024। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे। 17 फरवरी, 1988 को उनका निधन हो गया था। केंद्र सरकार ने ठाकुर की जन्म शताब्दी से एक दिन पहले मंगलवार को इसकी घोषणा की।

S

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिये जाने की घोषणा पर खुशी जताते हुए सोशल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कर्पूरी ठाकुर की एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा,"मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं। पिछड़ों व वंचितों के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।

भारत रत्न उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है और इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा। आम तौर पर केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों और भारत रत्न का एलान करती है। इस बार सरकार ने गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले ही भारत रत्न का ऐलान किया है। ठाकुर को इस सम्मान की घोषणा पर उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मैं सरकार को यह फैसला लेने के लिए बिहार के 15 करोड़ लोगों की ओर से धन्यवाद देना चाहता हूं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News