असम राज्यपाल कटारिया ने गुलाब बाग में किया पक्षीशाला का उद्घाटन

जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ मारवाड़ रीजन और नगर निगम की ओर से गुलाब बाग में नवनिर्मित पक्षी शाला 

 | 
pakshi shala

उदयपुर 2 मार्च 2024। जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ मारवाड़ रीजन और नगर निगम की ओर से गुलाब बाग में नवनिर्मित पक्षी शाला का उद्घाटन आज असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया विधायक ताराचंद जैन, महापौर जी.एस. टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, राज लोढा, शांतिलाल वेलावत के हाथों ओर आशीष कोठारी, अरुण मांडोत, महेश पोरवाल, आर.एल. जोधावत, हिमांशु मेहता की मौजूदगी में हुआ।

उद्घाटनकर्ता असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जीव दया प्रकल्प के तहत रीजन द्वारा किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय है, इन पक्षीशालाओ मे सेंकडो पक्षी जब अन्न का दाना चुगते होंगे और पानी का घूंट गले से उतारते होंगे तो इनके भोले मन से प्रकल्प से जुड़े लोगों के लिएनिश्चित तौर पर दुवाएँ देते होंगे।

रीजन चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि रीजन द्वारा 21 पक्षीशालाओ के निर्माण का लक्ष्य इस वर्ष रखा गया है, जिसमे से 10 पक्षीशालाओ का निर्माण कराया जा चुका है, बाकी के निर्माण भी जल्दी पूरे होंगे।

संयोजक अरविंद बडाला ने बताया कि रीजन ने दूधतलाई, आयड़, खेरोदा समेत मेवाड़ क्षेत्र में छोटी सादड़ी, निम्बाहेड़ा आदि क्षेत्रों में पक्षीशालाओ का निर्माण कराया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News