कटारिया पंजाब के तथा हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के राज्यपाल

कटारिया को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया

 | 
Udaipur leader Gulab Chand Kataria appointed Governor of Punjab

राजस्थान सहित 9 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।  नयी सूची के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल बनाया गया है।  गुलाबचंद कटारिया को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।  असम के अब गुलाबचंद कटारिया के स्थान पर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

वहीँ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यकाल समाप्त होने पर महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा में 2014 से लेकर 2019 तक विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजस्थान के नेता ओम माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।  

जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, संतोष कुमार गंगवार को झारखण्ड, सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र, सी एच विजयशंकर को मेघालय, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया गया है।  असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के पास मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  इसी प्रकार के कैलाशनाथन को पुडुच्चेरी का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News