खैरथल तिजारा बनेगा देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र, CM ने 117करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

 | 
Khairthal Tijara

 

Udaipur Times, CM Visit Khairthal Tijara,  Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि खैरथल-तिजारा आने वाले समय में राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिल्ली-NCR से निकटता, भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह क्षेत्र तेजी से उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को खैरथल में आयोजित कार्यक्रम में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के विकास हेतु 117 करोड़ रुपये के 95 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • रामजल सेतु लिंक परियोजना में नीमराणा बांध का कार्य होगा शुरू
  • 45 मीटर मास्टर प्लान सड़क के विकास कार्य
  • तिजारा से फिरोजपुर हरियाणा सीमा तक सड़क सुदृढ़ीकरण
  • PHED के नए अधिशासी अभियंता के पद की घोषणा
  • JVVNL के नए अधिशासी अभियंता कार्यालय की घोषणा

अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ को सौगातें

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ ही पुस्तकालय, पार्क, गौशाला, किसान सेवा केंद्र, खेल मैदान सहित 72 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार सड़क, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान विधायक महंत बालकनाथ, सुखवंत सिंह, कुलदीप धनकड़, हंसराज पटेल, देवी सिंह शेखावत, अलवर महापौर सुमनलता अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News