खारी फ़ीडर नहर चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

राजसमंद झील को मिलेगा अधिक वर्षा जल

 | 
Rajsamand

राजसमंद 13 जनवरी 2026। विधानसभा क्षेत्र में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात खारी फ़ीडर नहर के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक किरण माहेश्वरी ने बताया कि खारी फ़ीडर नहर, राजसमंद झील को भरने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नहर के चौड़ीकरण से वर्षा जल की आवक में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे झील का जलस्तर सुदृढ़ होगा और क्षेत्र की जल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्य के दौरान किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक दीप्ति किरण महेश्वरी ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य न केवल राजसमंद झील संरक्षण, बल्कि क्षेत्रीय जल प्रबंधन और कृषकों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। विधायक द्वारा स्वयं लगातार मॉनिटरिंग किए जाने से कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित होंगी।

#RajsamandNews #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #KhariFeederCanal #WaterConservation #RainwaterHarvesting #CanalWidening #LakeConservation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News