चाकूबाजी मामले में खटीक समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कड़ी धाराएं जोड़ने, निष्पक्ष जांच और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Udaipur Times News, Knife Attack, Crime News Udaipur, Protest by Community,उदयपुर 13 जुलाई 2026 - चाकूबाजी मामले में खटीक समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कड़ी धाराएं लगाने, कार्रवाई की मांग उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में 10 जुलाई को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल हुए विनोद खटीक का एमबी चिकित्सालय में उपचार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर खटीक समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन को ज्ञापन सौंपा। समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। UdaipurCrime
उन्होंने आरोप लगाया कि 10 जुलाई की घटना में लगाए गए कानूनी प्रावधान पर्याप्त नहीं हैं, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। Udaipur News
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराएं जोड़कर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग की। सटीक क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ पुलिस सख्त मुहिम चलाएं। KnifeAttack
इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंपी गई है तथा जांच के आधार पर आवश्यक होने पर अन्य उपयुक्त धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
#Udaipur #UdaipurCrime #KnifeAttack #KhateekCommunity #Ambamata #RajasthanNews #CrimeNews #Police #LawAndOrder #UdaipurTimes
