खेरवाड़ा सीएचसी में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला
कर्मचारी समय रहते कमरे से बाहर निकले, बड़ा हादसा टला; जिले के 12 अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र जर्जर पाए गए।
Udaipur Times News, RoofCollapse, Hospital News,उदयपुर 9 जुलाई 2026 - जिले के खेरवाड़ा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लेखा शाखा के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने से कुछ देर पहले ही वहां कार्यरत कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कमरे में लगा सीलिंग फैन और कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कर्मचारी भी सहम गए। बीसीएमओ अरुण मीणा ने बताया कि सीएचसी भवन काफी पुराना हो चुका है और प्लास्टर उखड़ने की समस्या सामने आ रही है। Health Department
भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव प्रक्रिया में है। जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के 12 अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र जर्जर स्थिति में हैं। इनमें सीएमएचओ प्रथम के अधीन आठ सब-सेंटर तथा छाणी, कोल्यारी और कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। छाणी, कोल्यारी और कल्याणपुर पीएचसी भवनों को अत्यधिक जर्जर होने के कारण कंडम घोषित किया जा चुका है। Udaipur News
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छाणी और कोल्यारी में पुराने भवनों को हटाकर नए भवनों के निर्माण का कार्य स्वीकृति मिलने के बाद शुरू हो चुका है, जबकि कल्याणपुर पीएचसी का नया भवन भी बनाया जाएगा। सीएमएचओ प्रथम डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि सभी अस्पतालों का सर्वे कराकर जर्जर भवनों के सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है। Health News
वहीं सीएमएचओ द्वितीय डॉ. ओपी रायपुरिया ने सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी अन्य जर्जर भवन की जानकारी हो तो तत्काल मुख्यालय को भेजी जाए।
#Udaipur #Kherwara #CHC #HospitalNews #RajasthanNews #HealthDepartment #RoofCollapse #BreakingNews #PublicHealth #HospitalInfrastructure #CommunityHealth #UdaipurNews #IndiaNews #Healthcare #SafetyFirst
