खुशबु सैय्यद ने मिस एशिया इंडिया 2021 का खिताब जीता

उदयपुर में मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो का फिनाले सम्पन्न

 | 
khushboo saiyyed
राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल - खुशबु

उदयपुर में मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो का फिनाले सम्पन्न हुआ जिसमे खुशबु सैय्यद ने मिस एशिया इंडिया 2021 का खिताब जीता। यह सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है। 

इस शो में पूरे इंडिया से टॉप 40 मॉडल का सिलेक्शन किया गया। जिसमें मॉडल खुशबु सैय्यद ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 40 में जगह बनाई और इस शो में विजेता का खिताब जीता। इस शो के ऑडिशन मुंबई पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों में हुए। इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया, एक्टर रोहित खंडेलवाल, सार्थक चौधरी मीनू वर्मा उपस्थित थे। 

शो के फिनाले में कई राउंड हुए। जिसमें मॉडल खुशबु सैय्यद ने अपना बेस्ट टैलेंट दिखाकर मिस एशिया इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उन्हें सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया रोहित खंडेलवाल द्वारा क्राउन पहनाया गया। 

खुशबु सैय्यद ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन उदयपुर में दिए थे। टॉप 40 एवं फिनाले में जगह बनाने के लिए खुशबु सैय्यद ने उनके मेंटर जया मीणा एवं अजय नायर द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली। 

उन्होंने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था। यह खिताब जीतने के लिए उनके माता पिता का बहुत सपोर्ट रहा। खुशबु सैय्यद का बचपन बांसवाड़ा में निकला है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में कई खिताब जीते हैं। इससे पहले वे मिस राजस्थान का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 

खुशबु सैय्यद ने बताया कि इसके बाद वे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि यहाँ टैलेंट की कमी नहीं बस यहां के मॉडल को मौका मिले तो उदयपुर का नाम देश दुनिया में नाम रोशन करेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News