आरएनटी में अक्टूबर से शुरू हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट

नेशनल मेडिकल कमीशन की मंजूरी के साथ ही कॉलेज की ओर से एमसीएच यूरोलॉजी के 3 वर्षीय कोर्स की शुरुआत सितंबर-अक्टूबर के बेच में कर दी जाएगी

 | 
RNT

उदयपुर 21 फरवरी 2023। दक्षिणी राजस्थान के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रविंद्र नाथ टैगोर (RNT) मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी जांच के बाद कॉलेज को एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्गिए) कोर्स की मंजूरी दे दी है। इसके तहत कॉलेज में 5 सीट स्वीकृत की गई हैं।

नेशनल मेडिकल कमीशन की मंजूरी के साथ ही कॉलेज की ओर से एमसीएच यूरोलॉजी के 3 वर्षीय कोर्स की शुरुआत सितंबर-अक्टूबर के बेच में कर दी जाएगी। वहीँ कोर्स के बाद उदयपुर में ही यूरोलॉजिस्ट भी तैयार होंगे। 

उल्लेखनीय है की वर्तमान में लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अहमदाबाद के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके अलावा चिरंजीवी योजना के तहत सरकारी अस्पताल में ही लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट का पैकेज भी मिल जाएगा। 

आरएनटी मेडिकल कॉलेज की ओर से पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े कोर्स को लेकर एनएमसी में आवेदन किया था। आवेदन के बाद एनएमसी की ओर से 15 दिन पहले ही निरीक्षण किया गया था। पहले निरीक्षण में ही कॉलेज ने सफलता हासिल कर ली।

यूरोलॉजी विभाग के बाद एनएमसी की ओर से नेफ्रोलॉजी विभाग का भी निरीक्षण किया गया था। हालाँकि अभी निरीक्षण  नेफ्रोलॉजी विभाग के निरीक्षण के  परिणाम आने बाकी हैं। इसके अलावा कॉलेज में गेस्ट्रोएंड्रोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और न्यूरोलॉजी की सीटों को लेकर एनएमसी का निरीक्षण लंबित है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News