जाने RIICO कहाँ आवंटित करेंगी 500 प्लॉटस, नई इंडस्ट्रीज लगाने का सुनहरा मौका
Udaipur Times, RIICO Plots Available : राजस्थान मे इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट और इन्वेस्ट को को बढ़ावा देने के लिए RIICO के विभिन्न इंडस्ट्रियल एरिया में 500 से अधिक भूखण्ड e-auction के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। RIICO Plots Available
इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, लॉजिस्टिक्स, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, नर्सिंग होम, कियोस्क, स्कूल, दुकान और पेट्रोल पम्प सहित विभिन्न श्रेणियों के भूखण्ड शामिल हैं। RIICO Plots Available
इन भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन और धरोहर राशि (EMD) जमा कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संबंधित e-auction के लिए EMD जमा कराने की अंतिम तिथियां 13 और 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित हैं। इच्छुक निवेशक निर्धारित अवधि में RIICO की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। RIICO Plots Available
इसके अतिरिक्त, RIICOरीको ने प्लग एंड प्ले, स्पोर्ट्स फैसिलिटी तथा वर्किंग हाउसिंग फैसिलिटी विकसित करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। RIICO Plots Available
इसके तहत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भिवाड़ी-द्वितीय, भरतपुर, कोटा, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, नागौर तथा श्रीगंगानगर में 28 भूखण्डों का किराये के आधार पर आवंटन किया जाएगा। RIICO Plots Available
जयपुर के सीतापुरा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में गारमेंट एवं अपैरल, जेम्स एंड ज्वैलरी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगों के लिए प्लग एंड प्ले मॉड्यूल्स का भी लाइसेंस शुल्क के आधार पर ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इससे उद्यमियों को तैयार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त औद्योगिक परिसरों में उद्यम स्थापित करने का अवसर मिलेगा। RIICO Plots Available
RIICO का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।