रिलाइंस प्रमुख कोकिला बेन ने श्रीनाथजी में मनाया अपना जन्मदिन

कोकिला बेन के 92वें जन्मदिन के अवसर पर पूरा अंबानी परिवार दर्शन करने नाथद्वारा पहुँचा 
 | 

नाथद्वारा 25 फ़रवरी 2026। पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ राजसमंद जिले के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी की हवेली मे श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष कोकिला बेन ने जन्मदिन के अवसर पर पूरे अंबानी परिवार के साथ श्रीनाथजी के दर्शन कर युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद लिया। 

कोकिला बेन के 92वें जन्मदिन के अवसर पर पूरा अंबानी परिवार दर्शन करने पहुँचा, जिसमें विशेष रूप से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका अंबानी, अंशुल अंबानी, अनमोल अंबानी, नीना बेन कोठारी, दीप्ती सालगांवकर एवं संपूर्ण अंबानी परिवार एवं धनराज नाथवानी भी शामिल हुए।

संध्या आरती के दर्शन पश्चात चिरंजीव विशाल बावा ने अंबानी परिवार के सभी सदस्यों का फेंटा बांधकर व रजाई, ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया । दीक्षिता बहूजी ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । इसके साथ ही पूरे परिवार ने गोस्वामी तिलकायत इंद्रदमन (राकेश) महाराज और राजेश्वरी गोस्वामी से वीडियो कॉल पर आशीर्वाद लिया। तिलकायत ने कोकिला बेन को जन्मदिन पर आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की । 

इस अवसर पर महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन एवं मंगलाचरण के पाठ किए गए व मोती महल चौक में भजन गायन कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई । 

इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, बोर्ड सदस्य समीर चौधरी, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडय, तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, जमादार विट्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, मोती महल निगरा गोपी वर्मा, सेवा विभाग सहित सेवादार मोजूद रहे।

#KokilabenAmbani #AmbaniFamily #Shrinathji #Nathdwara #MukeshAmbani #AnilAmbani #SpiritualIndia #TempleVisit #ShrinathjiDarshan #IndianTradition #FamilyValues #Blessings #DevotionalVibes #BusinessFamily #CulturalHeritage #FaithAndDevotion