पिछोला के बारी घाट पर श्रमदान
श्रमदान के दौरान प्लास्टिक की थेलियाँ, बोतल, घास इत्यादि इकट्ठा कर घाट को स्वच्छ व साफ किया गया
| Jul 24, 2023, 18:56 IST
उदयपुर। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पिछोला किनारे बारी घाट पर श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर झील संरक्षण समिति के सदस्यों की भी भागीदारी रही। श्रमदान के दौरान प्लास्टिक की थेलियाँ, बोतल, घास इत्यादि इकट्ठा कर घाट को स्वच्छ व साफ किया गया।
सीसीआरटी परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा ने सभी को स्वच्छता का महत्व बताते हुए निरंतर स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में डॉ.अनिल मेहता, नंदकिशोर शर्मा, कुशल रावल, के शंकर पालीवाल, द्रुपद सिंह, कृष्णा कोष्टी, सुनील भण्डारी, दिनेश कसारा आदि ने योगदान दिया।
