धूणी दर्शन विवाद के अंत के बाद लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रखा अपना पक्ष

प्रशासन आश्वस्त कर देगा कि आगे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी तो सिटी पैलेस के गेट खोल देंगे-लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

 | 
lakshyarajsingh mewar

राजतिलक के बाद सिटी पैलेस स्थित धूणी दर्शन को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी, उसका कल विश्वराज सिंह मेवाड़ के धूणी दर्शन के बाद धूणी दर्शन विवाद का अंत हो गया। 

विश्वराज सिंह मेवाड़ के धूणी दर्शन के बाद राजघराने के दूसरे पक्ष के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कल देर रात मीडिया के समक्ष आकर अपना पक्ष रखा। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि ख़ुशी है की एक बार माहौल सामान्य हो रहे है।  उन्होंने सरकार और प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखा गुंडागर्दी का माहौल नहीं बनने दिया। 

उन्होंने विरोधी पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्ति विशेष के घमंड और गुरुर की वजह से जनता परेशान हो रही थी अब पूरा शहर दोबारा शांतिपूर्ण माहौल में वापसी कर रहा है। 

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मामले को पूरा होने में सलीके की भूमिका रही।  वह पहले दिन से बोल रहे थे कि हज़ारो लोग दरवाज़े पर खड़े हो जाए, कहे कि अंदर घुस जाओ... यह नहीं चलेगा। या सभ्य तरीका नहीं। 

सिटी पैलेस खुलने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन आश्वस्त कर देगा कि आगे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी तो गेट खोल देंगे। कोरोना ने हमें बहुत कुछ सिखाया है।  सन्नाटे का माहौल कोई पसंद नहीं करता, चहल पहल सभी देखना चाहते है। हम भी चाहते है कि सिटी पैलेस के दरवाज़े खोले, इंतज़ार कर रहे लोग यहाँ आए और उदयपुर की धरोहर देखे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News