डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर प्रताप का प्रतीक चिह्न भेंट किया

आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मेवाड़ के विभिन्न ऐतिहासिक-समसामयिक मुद्दों पर मंथन हुआ

 | 
lakshyraj met with president

उदयपुर 30 मई 2023। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। लक्ष्यराज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी को महाराणा प्रताप का प्रतीक चिह्न भेंट किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई इस आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मेवाड़ के विभिन्न ऐतिहासिक और समसामयिक मुद्दों पर मंथन हुआ। महाराणा प्रताप सहित मेवाड़ के अन्य प्रतापी महाराणाओं के त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। मेवाड़ के ऐतिहासिक आदर्श जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी मंथन हुआ। 

मेवाड़-वागड़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा, यातायात सहित विभिन्न सरोकारों की आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. मेवाड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी को मेवाड़ आने का निमंत्रण दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News