घरेलु सिलेंडर के बड़े दाम, 50 रु की हुई बढ़ोतरी

14 दिन में कंपनियो ने 100 रु बढ़ाया

 | 

घरेलू सिलेंडर 648 की जगह 698 रुपए में मिलेगा

पेट्रोलियम और गैस कंपनियों ने मंगलवार को 14 दिन बाद एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 2 दिसंबर को ही कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

आपको बता दे कि 14 दिनों में सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की वृद्धि हो गई। कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर पर 50, जबकि कॉमर्शियल पर 36.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

कीमत बढ़ोतरी के बाद आज 14.2 किग्रा का घरेलू सिलेंडर 648 की जगह 698 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1307 रुपए की बजाए 1343.50 रुपए में मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News