लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों से आए विदेशी दल ने किया कुंभलगढ़ दुर्ग भ्रमण
अंग्रेजी-स्पेनिश गाइड की व्यवस्था
| Aug 14, 2025, 16:40 IST
कुंभलगढ़ 14 अगस्त 2025। लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के सामग्री रचनाकारों का 24 सदस्यीय दल भारत भ्रमण पर आया है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया की इस दल ने गुरूवार को कुंभलगढ़ दुर्ग का दौरा किया।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दल के लिए वाहन और जिप्सी की व्यवस्था की गई। साथ ही अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा में महारत रखने वाले गाइड भी तैनात किए गए। विदेशी दल कुंभलगढ़ दुर्ग के अलावा वन्यजीव अभयारण्य का भी भ्रमण किया। यह यात्रा परिचयात्मक प्रकृति की है, जिसमें विदेशी प्रतिनिधि भारतीय विरासत और संस्कृति से रूबरू हुए।
