उदयपुर में थर्ड स्पेस नामक एक अनूठे सेंटर का लॉन्च

लॉन्च के दौरान उदयपुर के कई उत्साही युवाओं ने, थर्ड स्पेस में दिनभर चलीं फोटोग्राफी, पाकर, मूर्तिकला और वॉल क्लाइंबिंग की कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया

 | 
Third Space
शिक्षानुरंजन का भविष्य थर्ड स्पेस अब उदयपुर में

जीवन भर सीखने वालों की एक पीढ़ी को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, उदयपुर में बने थर्ड स्पेस नामक सेंटर में हफ्ते भर चले लाँच कार्यक्रम का आज समापन हुआ। थर्ड स्पेस घर व स्कूल / कॉलेज / ऑफिस के अतिरिक्त, एक तीसरा सेंटर है। यहां युवा अपनी प्रतिभाओं को विकसित कर निखार सकेंगे तथा समान रुचि रखने वाले अन्य लोगों से नेटवर्क कर सकेंगे। यहां सभी प्रकार की तकनीकि व कला से जुड़ी सृजनात्मक गतिविधियों के लिये सुविधाएं और स्थान हैं। एक सुरक्षित वातावरण में युवाओं को व्यक्तिगत स्तर पर खोज करने, करते हुए सीखने और प्रत्यक्ष अनुभव से सीखने और सिखाने का अवसर मिलेगा।

थर्ड स्पेस में दो प्रदर्शनियां, पुस्तकालय, कैफे, जुगाड़ प्रयोगशाला, आधुनिक उपकरणों से युक्त निर्माण प्रयोगशाला, छोटे बच्चों के लिए शिशुगृह, रोमांचक आउटडोर क्षेत्र और एक 15 मीटर ऊंची क्लाइंबिंग वॉल शामिल है। निकट भविष्य में सिनेमा हॉल, थिएटर और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला शुरू होने के साथ, थर्ड स्पेस उदयपुर के युवाओं को एकत्र होने का एक अद्वितीय स्थान बन जाएगा।

इस अवसर पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सिक्योर मीटर्स के अध्यक्ष श्री संजय सिंघल ने कहा, "उदयपुर के युवाओं के लिए थर्ड स्पेस का अनावरण करते हुए हमें बहुत खुशी है। सिक्योर मीटर्स की लोकोपकारी फाउंडेशन, धरोहर के माध्यम से हम उदयपुर की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले 15 वर्षों में, धरोहर ने कई परियोजनाओं, विज्ञान शिक्षा, साहित्यिक और वाद-विवाद गतिविधियों, पुनर्वनीकरण और उदयपुर में सार्वजनिक पार्कों के विकास तथा प्राचीन संस्कृत पांडुलिपियों में लुप्त हो रही हमारी प्राचीन संस्कृति के संरक्षण का संचालन किया है। इस यात्रा ने हमें आत्मविश्वास दिया है उदयपुर के लिए यह थर्ड स्पेस बनाएं। हमें उम्मीद है कि हमारे युवा, भविष्य के भारत की नींव, आगे बढ़ेंगे, अपनी प्रतिभा को पहचानेंगे, और यहां अपनी रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा दे सकेंगे।"

sanjay singhal

थर्ड स्पेस के बारे में जानकारी देते हुए, धरोहर चैरिटेबल फाउंडेशन की प्रमुख सुश्री शिवानी सिंघल ने कहा, 'अच्छा माहौल और प्रोत्साहन मिलने पर, लोग अपनी असीमित क्षमता को अनलॉक कर सकते हैं। यही थर्ड स्पेस का विजन है एक ऐसी जगह जहां लोग एक साथ आये, नए विचारों और प्रतिभाओं की खोज करें, एक-दूसरे को प्रोत्साहित करें और उपभोक्ता से निर्माता बन जायें। चाहे वह खेल हो, विज्ञान हो, तकनीकि हो, कला हो या संगीत हो, थर्ड स्पेस में इन सबके लिए जगह है।" 

शिवानी सिंघल ने बताया कि लोगों की एक साथ लाना, प्रयोग करना, असफल होना और असफलता को सफलता में बदलना, थर्ड स्पेस नवाचार, कनेक्शन और व्यक्तिगत विकास के लिए जगह प्रदान करता है। जैसे-जैसे लोग जीवन भर सीखने वाले बनने के लिए एक साथ आते हैं, वे उदयपुर ही नहीं उसके बाहर भी जीवन की गुणवत्ता में ऐसे सुधार करेंगे जिनकी हम अभी तक कल्पना भी नहीं कर सकते।"

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News