प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत को लेकर वकीलों ने जताया विरोध

वकीलों ने एकजुट होकर कल तक का अल्टीमेटम दिया और कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या तक की चेतावनी दे डाली

 | 
advocate protet

उदयपुर के प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिँह राजावत को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं का विरोध देखने को मिला। वकीलों ने हिमांशु सिँह को थाने से नहीं हटाने को लेकर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करते हुए आत्महत्या तक करने की चेतावनी दे डाली। 

उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया कि गत दिवस वीवीआईपी व्यवस्था में तैनात प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिँह राजावत ने एक वकील के साथ मारपीट कर दी थी। बाद में एसपी भुवन भूषण यादव ने कार्रवाई करते हुए राजावत को थाने से हटा दिया लेकिन इसके बावजूद हिमांशु सिँह थाने का कामकाम देख रहे है।  इसको लेकर सोमवार को उदयपुर के वकील सड़कों पर उतर आये। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। 

इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी वकीलों से समझाइश करते रहे लेकिन वे नहीं माने। वकीलों ने एकजुट होकर कल तक का अल्टीमेटम दिया और कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या तक की चेतावनी दे डाली। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News