रामपुरा आबादी क्षेत्र में तेंदुए ने किया श्वान पर हमला

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
 | 
leopard attack on dog at rampura

उदयपुर 6 नवंबर 2024। ज़िले में अब तक ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के आंतक से लोग परेशान थे लेकिन अब तेंदुए ने शहर में दस्तक दे दी हैं। मंगलवार की देर रात मुल्लातलाई के समीप रामपुरा के पीपली चौक में तेंदुए ने एक श्वान पर हमला कर दिया और यह सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक तेंदुए ने कार के नीचे बैठे श्वान पर हमला किया इसके बाद एक बार तेंदुआ कार के नीचे से बाहर आया तो और फिर कुछ देर बाद दूसरी बार फिर हमला करने के लिए कार के नीचे घुसा लेकिन इसके बाद एक साथ कई श्वान के आ जाने से तेंदुए को वहां से भागना पड़ा। 

यह फुटेज दिल दहलाने वाला हैं। अगर शहर की कॉलोनियों में इस तरह से तेंदुए की आवाजाही बढ़ जाएगी तो आमजन का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। उदयपुर शहर के आसपास तेंदुए की बढ़ती संख्या लोगों के लिए घातक साबित हो रही हैं। इससे पहले भी शहरी क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी गई है लेकिन इस बार तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। 

अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामलें में क्या कार्यवाही करता हैं। अगर इसी तरह से तेंदुओ की आवाजाही आबादी क्षेत्र में बढ़ती रही तो आमजन के लिए घर से निकला मुश्किल हो जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News