कलक्टर ने लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व का अवलोकन किया

यह कंजर्वेशन रिजर्व लगभग 74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है

 | 

उदयपुर 10 अप्रैल 2026। ज़िला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरूवार को अमरख महादेव लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा, सहायक वन संरक्षक राजेंद्र सिंह सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

चित्तौड़ा ने कलक्टर को अवगत कराया कि यह कंजर्वेशन रिजर्व लगभग 74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। ज़िला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के अंतर्गत इसके विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसके तहत गश्ती मार्ग (पेट्रोलिंग ट्रैक), बाउंड्री वॉल, वॉच टावर, मृदा एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

रिजर्व क्षेत्र में उदयसागर नाका (उदयपुर पूर्व रेंज) तथा भिंडर रेंज में संरक्षण संबंधी कार्य प्रगति पर हैं। कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संतु एवं फ्लेट वन ब्लॉक में निर्मित पेट्रोलिंग ट्रैक का जायजा लिया। 

इस अवसर पर उदयपुर रेंज के रेंज अधिकारी रविंद्र सिंह एवं उदयसागर नाका की वनपाल रीना देवड़ा भी उपस्थित रहीं। क्षेत्र में सालर, कड़ाया तथा गोधल जैसे वृक्षों के अच्छे समूह पाए जाते हैं। यहां पर घास के मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जहां भविष्य में शाकाहारी वन्यजीवों को बसाने की योजना है, जिससे शिकारी प्रजातियों के लिए पर्याप्त आहार उपलब्ध हो सके। यह क्षेत्र तेंदुआ, लकड़बग्घा, भालू, साही सहित विभिन्न पक्षी प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण आवास के रूप में विकसित हो रहा है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Udaipur #WildlifeConservation #LeopardReserve #RajasthanForest #EcoConservation #NatureIndia #DMFT #UdaipurDevelopment #LocalNewsUdaipur #GreenRajasthan #WildlifeIndia #ForestDepartment #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News