उदयपुर में पेड़ पर तार के फंदे में उल्टा लटका मिला तेंदुआ

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की तेंदुए को किसी ने फंदे पर लटकाया या वो खुद पेड़ पर लगे फंदे पर आकर फंसा

 | 
panther
जयसमंद के वीरपुरा-कतोड़ा मार्ग पर सड़क के 50 फिट दूर एक खेत किनारे पेड़ पर बने तार के फंदे पर एक तेंदुआ लटका मिला

उदयपुर 9 जनवरी 2022। जिले के जयसमंद के वीरपुरा-कतोड़ा मार्ग पर सड़क के 50 फिट दूर एक खेत किनारे पेड़ पर बने तार के फंदे पर एक तेंदुआ लटका मिला। तेंदुए को उल्टा लटका देखकर एक बार तो ग्रामीण भी डर के मारे पीछे हट गए, लेकिन बाद में पता लगा कि तेंदुए की मौत हो चुकी है। 

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की तेंदुए को किसी ने फंदे पर लटकाया या वो खुद पेड़ पर लगे फंदे पर आकर फंसा। तेंदुए के शव के साथ करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण सेल्फी और फोटो लेते रहे। 

सूचना मिलने मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों को काफी देर तक विश्वास नहीं हुआ कि तेंदुआ पेड़ पर उल्टा लटक कर तार के फंदे में फंस सकता है। हालांकि वन विभाग के टीम जांच कर रही है। वन विभाग की टीम ने मृतक तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि तेंदुए के दांत बाल, नाखून और खाल सुरक्षित मिली है।

Image Source-Bhaskar.Com

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News