लेपर्ड ने घर के बाड़े में बंधे बछड़े का किया शिकार

एक महीने से आदमखोर लेपर्ड का खौफ कायम है 

 | 
leopard

उदयपुर 14 अक्टूबर 2024। गोगुन्दा, सायरा ओर साकरोदा के बाद अब उदयपुर शहर से महज 10 किलोमीटर दूर बड़ी गाँव मे लेपर्ड ने सोमवार सुबह दस्तक दी, जब एक लेपर्ड ने देवी लाल चौबीसा के घर के बाड़े में बंधे गाय के बछड़ा को निशाना बनाया। 

लेपर्ड ने बछड़े पर हमला कर उसकी जान ले ली, घटना उस समय सामने आई जब चौबीसा के घर से एक महिला गाय का दूध दुहने के लिए बाड़े में पहुंची थी।  

घटना के बाद इलाके में लेपर्ड से सभी क्षेत्रवासी खौफज़दा हो गए। गोरतलब हैं की इन दिनों उदयपुर और आसपास के इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लागातार देखा जा रहा हैं। करीब एक महीने से ज्यादा समय हो गया हैं, गोगुन्दा इलाके में एक आदमखोर लेपर्ड का खौफ बना हुआ हैं, 8 लोगों की जान लेने के बाद आदमखोर हुए लेपर्ड की तलाश वन विभाग द्वारा किया जा रहा हैं तो वहीं आदमखोर खुला घूम रहा हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News