उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर घायल लेपर्ड को देख जुटी भीड़

अचानक उठते ही मची भगदड़
 | 

उदयपुर 27 अप्रैल 2026। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर रविवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वाहन की टक्कर से घायल एक लेपर्ड सड़क किनारे पड़ा मिला। लेपर्ड को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान अचेत नजर आ रहा लेपर्ड अचानक उठकर बैठ गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 10 बजे चीरवा टनल के पास हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने लेपर्ड को टक्कर मार दी। हादसे में लेपर्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ समय तक सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा रहा।

घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वन विभाग की टीम ने घायल लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार लेपर्ड की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

#Udaipur #RajasthanNews #Leopard #WildlifeRescue #Nathdwara #ChirwaTunnel #UdaipurNews #AnimalRescue #BreakingNews #RajasthanWildlife #LocalNewsUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News