घासा क्षेत्र के विठोली गांव में फिर दिखा लेपर्ड, बाड़े में बंधी गाय का किया शिकार

घासा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लेपर्ड की गतिविधियां, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग से जल्द पकड़ने की मांग

 | 
Leopard attack in Vitholi village, Udaipur, after a tied cow was killed inside a cattle shed

Udaipur Times News, Leopard attacked cattle, Human - Leopard conflicts, उदयपुर 24 जुलाई 2026 - उदयपुर जिले की घासा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव विठोली में गुरुवार रात एक बार फिर लेपर्ड आबादी क्षेत्र में घुस आया और बाड़े में बंधी एक गाय का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीण जोधराज पालीवाल ने बताया कि गुरुवार रात लेपर्ड कैलाश चंद्र पालीवाल के बाड़े में घुसा और बंधी हुई गाय पर हमला कर उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह परिजन बाड़े में पहुंचे तो गाय मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। LeopardAttack

अधिकारियों ने मौका पर्चा तैयार कराया और गाय का पोस्टमार्टम करवाया। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे प्रदीप पालीवाल को गांव के सरकारी स्कूल के पिछले गेट के पास लेपर्ड बैठा दिखाई दिया। WildlifeNews

उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी लेपर्ड गांव में कालू पटेल के भैंस के बछड़े का शिकार कर चुका है। HumanWildlifeConflict

ग्रामीणों का कहना है कि लेपर्ड लंबे समय से क्षेत्र में विचरण कर रहा है और लगातार मवेशियों को निशाना बना रहा है, जिससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया है, लेकिन अब तक लेपर्ड उसमें नहीं फंसा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।

#Udaipur #Rajasthan #Leopard #LeopardAttack #Wildlife #WildlifeNews #HumanWildlifeConflict #ForestDepartment #Ghassa #Vitholi #AnimalAttack #Livestock #Cow #VillageNews #BreakingNews #RuralIndia #Nature #BigCat #Conservation #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News