बड़गांव आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट
घटना के बाद कॉलोनीवासियों में डर का माहौल
उदयपुर 30 जनवरी 2026 । शहर के बड़गांव में आज शुक्रवार अल सुबह लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचे लेपर्ड ने एक घर के गेट पर चढ़कर कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और फिर कूदकर मौके से भाग गया।
लेपर्ड का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है।
बड़गांव के प्रशासक संजय शर्मा ने बताया कि बड़गांव मेन रोड पर हल्दीघाटी हाउस के पास श्री कॉम्पलेक्स कॉलोनी में अल सुबह लेपर्ड देखा गया। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो सामने आया कि आज सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर एक लेपर्ड घर के एंट्री प्वाइंट पर फाटक से जुड़ी दीवार पर चढ़ा और कुछ ही सेकेंड में कूद कर आगे बढ़ गया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
