उदयपुर के मीरा कॉलोनी में देखा गया लेपर्ड का मूवमेंट

कुत्ता बाल-बाल बचा , CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य
 | 
Leopard Spotted in Meera Colony, Udaipur – CCTV Captures Dog Escape

उदयपुर शहर के प्रतापनगर क्षेत्र के मीरा कॉलोनी में बीती रात लेपर्ड का मूवमेंट दिखा।यहां लेपर्ड कॉलोनी में निकलते हुए एक कुत्ते के पीछे दौड़ा। लेपर्ड ने कुत्ते पर झपटा भी मारा लेकिन कुत्ते ने भाग कर जान बचाई । इसके बाद फिर कुत्तों का झुंड लेपर्ड के पीछे भागा। जिससे लेपर्ड भाग निकला।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। जब क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी मिली तो दहशत फैल गई।

क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की हे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News