40 फीट गहरे कुएं में गिरा लेपर्ड
4 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
उदयपुर 20 फ़रवरी 2026। ज़िले में एक लेपर्ड 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने के बाद लेपर्ड बार-बार दीवारों पर चढ़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन हर बार असफल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
घटना भींडर तहसील की ग्राम पंचायत सवना के आलुखेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। लेपर्ड करीब चार घंटे तक कुएं में फंसा रहा। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीम ने सबसे पहले कुएं में एक खटिया उतारी, जिस पर लेपर्ड बैठ गया। इसके बाद रस्सों की मदद से पिंजरा नीचे उतारा गया।
काफी मशक्कत के बाद शाम करीब सवा चार बजे लेपर्ड को सुरक्षित पिंजरे में बंद कर बाहर निकाल लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू के बाद लेपर्ड की स्थिति सामान्य पाई गई। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
#Udaipur #Rajasthan #LeopardRescue #WildlifeRescue #AnimalConservation #ForestDepartment #Bhinder #WildlifeUdaipur #RescueOperation
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
