Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाड़ा के गुंडली गांव में तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद तेंदुए को राजकीय पशु चिकित्सालय, भीलवाड़ा ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके पश्चात उसे वन विभाग के रेंज कार्यालय परिसर में लाकर निगरानी एवं उपचार की व्यवस्था की गई।
तेंदुए की चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए कोटा जू की विशेषज्ञ पशु चिकित्सकीय टीम से परामर्श लिया गया। आवश्यक उपचार एवं दवाएं दिए जाने के बाद तेंदुए के वाइटल पैरामीटर्स में सुधार हुआ है और वर्तमान में उसकी स्थिति स्थिर है। आगामी दिन भी विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार जारी रहेगा।
वन विभाग की आमजन से अपील
जिला उपवन संरक्षक मारिया शाइन ने आमजन एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने, घेरने, पीछा करने, उकसाने अथवा स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित वनकर्मियों द्वारा वन्यजीव एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
वन्यजीव से संबंधित वायरल वीडियो को साझा अथवा प्रसारित नहीं करने की भी अपील की गई है। वन्यजीव संबंधी सहायता एवं सूचना के लिए वन विभाग की 24×7 हेल्पलाइन 1926 पर संपर्क किया जा स