आर्मी केंट के पास दिखा लेपर्ड

दो महीने पहले जलबुर्झ मार्ग पर लेपर्ड आर्मी की फेसिंग के तारों में फंस गया था
 | 
Disgruntled Leopard

उदयपुर ,30 अप्रैल  2025 | आर्मी कैंट के पास लेपर्ड घूमते हुए दिखा कार सवार लोगों ने बनाया वीडियो, पिछोला झील किनारे इस लोकेशन पर रहता है लेपर्ड का मूवमेंट उदयपुर शहर की पिछोला झील किनारे एक लेपर्ड को कार सवार लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। यह लेपर्ड आर्मी कैंट के पास तड़के घूम रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वैसे जहां लेपर्ड देखा गया वह उसके मूवमेंट का क्षेत्र है।

कार सवार लोगों के बनाए वीडियो में वे एक दिन पहले की सुबह करीब 4.24 बजे का समय बता रहे है। इसमें यह लेपर्ड दूधतलाई से सीसारमा जाने वाले रास्ते पर जलबुर्ज का है।

लेपर्ड वहां से निकलते हुए सड़क पर आया और वापस सड़क से कच्चे रास्ते की तरफ गया। लेपर्ड का मूवमेंट पूरी तरह से कार सवार लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। पानी और जंगल के पास का इलाका है जहां लेपर्ड का मूवमेंट था वहां आसपास जंगल और पानी है। ये माछला मगरा वन खंड और बांकी वन खंड का इलाका है। यहां वैसे अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। लेपर्ड यहां माछला मगरा से नीचे उतर कर जलबुर्ज होकर पिछोला में प्यास बुझाने जाता है। इसके अलावा आर्मी कैंट के पास की झाड़ियों में भी उसका मूवमेंट रहता है।

सुबह—सुबह लोगों वॉक करने आते इसी इलाके में सुबह—सुबह लोग मॉर्निंग वॉक करने आते है। यहां दूधतलाई, जलबुर्ज होकर आगे सीसारमा जाने वाले रास्ते पर सुबह बड़ी संख्या में लोग घूमने आते है। वैसे लोगों ने यहां पर कई बार लेपर्ड का मूवमेंट देखा है।

दो महीने पहले भी फंसा था लेपर्ड दो ​महीने पहले भी पिछोला झील किनारे आर्मी कैंपस से सटे जलबुर्झ मार्ग पर लेपर्ड आर्मी की फेसिंग के तारों में फंस गया था। उस समय मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने लेपर्ड को सबसे पहले देखा था। बाद में लेपर्ड को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बेहोश किया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News