बड़ी उबेश्वर जी रोड पर दिखा लेपर्ड

बंबोरा में वन विभग ने लगाया पिंजरा 

 | 
leopard

उदयपुर के बड़ी से उबेश्वर जी जाने वाले सुनसान रोड किनारे एक लेपर्ड नजर आया। जो एक कुत्ते का शिकार कर उसे खा रहा था। शहर के फतहपुरा निवासी अजय कंठालिया और उनके दोस्त शोभागपुरा निवासी शिशिर शर्मा जब अपनी फैमिली के साथ कार में इस रोड से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कार की रोशनी के सामने लेपर्ड दिखाई दिया। इतने में वे सहम गए गए। उन्होंने कार धीमी करते हुए इसका वीडियो बना लिया।

शिशिर शर्मा ने बताया कि लेपर्ड ने किसी जानवर का शिकार किया हुआ था और वह उसे खा रहा था। हमारी फैमिली उसे देखकर डर गई। ऐसे में हम तुरंत वहां से रवाना हो गए। 

शिशिर ने बताया कि रामपुरा स्थित मेरे एक दोस्त की होटल का निर्माण हो रहा है जिसे देखने के लिए मैं और मेरे दोस्त फैमिली सहित गए थे। तभी रास्ते में अचानक लेपर्ड दिखाई दिया। आसपास पहाड़ी और जंगल एरिया है ऐसे में इस रोड पर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है।

दो बछड़ों को मारने के बाद पिंजरा लगाया

उदयपुर के बंबोरा में दो दिन पहले एक लेपर्ड द्वारा दो गाय के बछड़ों के शिकार के बाद वन विभाग ने रविवार देर रात पिंजरा लगा दिया। वन विभाग ने लेपर्ड को ललचाने के लिए पिंजरे में बकरे को बंद किया है ताकि लेपर्ड पिंजरे में आ सके। बता दें, दो दिन पहले गांव के नाथूसिंह के बाड़े में लेपर्ड ने आधी रात को गाय के दो बछड़ों का शिकार कर लिया था। लेपर्ड को एक बछड़े के पीछे के हिस्से को खा गया, वहीं दूसरे बछड़े को भी मार दिया था

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News