राजसमंद के मदार गांव में दहशत फ़ैलाने वाला लेपर्ड पिंजरे में कैद

8 बकरियों का शिकारी लेपर्ड को जंगल में छोड़ा गया
 | 

राजसमंद 5 मई 2026। ज़िले की नाथद्वारा तहसील के जालौ क्षेत्र के मदार गांव में पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड का आतंक बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार पैंथर ने करीब आठ बकरियों का शिकार कर लिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल था।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाया। देर रात पैंथर उस पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नाथद्वारा रेंज के सहायक वनपाल नंदलाल गमेती को दी, जिन्होंने तुरंत राजसमंद रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही टीम के सत्यानंद गरासिया, शूटर सुरेंद्र सिंह, पन्नालाल कुमावत और रीना झाला मौके पर पहुंचे।

जांच में सामने आया कि पिंजरे में कैद पैंथर करीब 5 साल की मादा थी। टीम ने सावधानीपूर्वक उसे दूसरे पिंजरे में शिफ्ट किया। नाथद्वारा रेंज के वनरक्षक अश्विन और चंदन सिंह सहित वन विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पैंथर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

#RajsamandNews #Nathdwara #RajasthanNews #LeopardRescue #WildlifeIndia #ForestDepartment #HumanWildlifeConflict #UdaipurNews #MadarVillage #BreakingNewsRajasthan #LeopardCapture #RajasthanForest #WildlifeRescue #LocalNewsRajasthan #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News