मादा लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में फंसी

लेपर्ड को सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया 

 | 
leopardin cage

उदयपुर 21 नवंबर 2024। ज़िले के गोगुन्दा इलाके से करीब 4 किलोमीटर दूर एक 2 वर्षीय मादा लेपर्ड वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। 

बताया गया की दो दिन पूर्व एक लेपर्ड ने हमला कर घरवणा नया बस्ती इलाके में एक बाड़े में रखी गई भेड़ों का शिकार किया था जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था, जिसके चलते एक मादा लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गई।  

यह माना जा रहा है की ये वही लेपर्ड है जिसने दो दिन पहले भेड़ों का शिकार किया था। फिलहाल इस लेपर्ड को उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News