लकड़वास में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड

कई दिनों से ग्रामीणों में दहशत फैला रहा था लेपर्ड, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल भेजा।

 | 
Leopard trapped in a Forest Department cage at Lakadwas village near Udaipur

 

Udaipur Times News,Leopard Rescued , Wild Life News, उदयपुर 22 जुलाई 2026 । शहर से सटे लकड़वास गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में बुधवार सुबह एक लेपर्ड कैद हो गया। पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में लेपर्ड की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, गांव के हनुमान मंदिर के पास कल्याणजी वैष्णव के मकान के पीछे वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे लेपर्ड उसी पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड गांव के आसपास लगातार दिखाई दे रहा था। उसने एक-दो गायों का शिकार भी किया था, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। LeopardRescue

ग्रामीणों और माधव गौशाला की ओर से लगातार शिकायतें किए जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। ग्रामीण दिनेश मेवावाल ने बताया कि शिकायतों के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाया और बुधवार सुबह आखिरकार लेपर्ड उसमें कैद हो गया। WildlifeRescue

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद लेपर्ड को सुरक्षित अपने साथ ले गई। इस दौरान लेपर्ड को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें तथा किसी भी स्थिति में वन्यजीव के पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें। HumanWildlifeConflict

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Leopard #LeopardRescue #Wildlife #WildlifeRescue #ForestDepartment #AnimalRescue #Conservation #HumanWildlifeConflict #Nature #WildlifeConservation #BreakingNews #LocalNews #Lakadwas #Mewar #IndiaNews #RescueOperation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News