देबारी में लेपर्ड का शव हाइवे पर मिला

संभवतया अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत 

 | 
leopard killed in accident

उदयपुर के देबारी इलाके में हाईवे पर पावर हाउस के पास रविवार अलसुबह एक लेपर्ड का शव हाईवे सर्विस रोड पर पड़ा हुआ मिला। सुबह सड़क किनारे लेपर्ड मरा हुआ देखकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिंक स्मेल्टर उपसरपंच दुल्हेसिंह देवड़ा ने बताया कि संभावना है कि सड़क क्रॉस करते समय किसी अज्ञात वाहन ने लेपर्ड को टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सुबह सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। लेपर्ड के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। खून बह रहा था।  तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को लेकर रवाना हो गई। शव का कानूनी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देबारी उपसरंपच चंदनसिंह देवड़ा ने बताया कि देबारी के आसपास जंगलों में लेपर्ड का अक्सर मूवमेंट रहता है। कई बार लोगों को लेपर्ड नजर आ चुके हैं। यहां वाहन दुर्घटना में लेपर्ड के मारे की घटना पहले भी हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News