उदयपुर में अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना
उदयपुर 30 अप्रैल 2026। झुलसती गर्मी के बीच आगामी दो दिनों में राहत को फुहार बरस सकती है। इन दिनों संभाग में पारा अपना पूरा तेवर दिखा रहा है। उदयपुर ज़िले में आज जहाँ 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है वहीँ संभाग के चित्तौड़गढ़ ज़िले में पारा 43 डिग्री तक पहुँच गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। अरावली पर्वत माला के आसपास बनी टर्फ लेने के काऱण तेज़ हवा के चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो मेवाड़ में अगले दो दिनों में बादल छाए रहने और हलकी बारिश और तेज़ हवाओ के चलते तापमान में कमी आ सकती है। हल्की बारिश की संभावना के साथ हीटवेव के असर से राहत मिलने की उम्मीद है।
Source: Media Reports
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanWeather #HeatwaveRelief #RainAlert #Mewar #UdaipurRain #WeatherUpdate #RajasthanNews #LocalNewsUdaipur #IndiaWeather #SummerRelief #Aravalli #Chittorgarh #BreakingNews
